मनोरंजन
रिलीज हुआ 'दबंग सरकार' का नया गाना, इंटरनेट पर हंगामा मचा रहीं काजल राघवानी
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 3:17:54 PMनई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की आगामी फिल्म 'दबंग सरकार' का एक गाना 'पागल बनाइबे का' रिलीज हो गया है। इस गाने में खेसारीलाल के साथ भोजपुरी एक्ट्रे्स काजल राघवानी नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 842,208 बार देखा जा चुका है। मालूम हो 'दबंग सरकार' में खेसारीलाल के साथ आकांक्षा अवस्थी और दीपिका त्रिपाठी लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म के दो गानों में एक्ट्रेस काजल राघवानी स्पेशल अपीयरेंस देते हुए नजर आएंगी।
बता दें, भोजपुरी फिल्म जगत में इन दोनों की जोड़ी काफी मशहूर है। जल्द ही इन दोनों की एक और फिल्म 'बलम जी लव यू' रिलीज होने वाली है। निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की फिल्म 'बलम जी लव यू' का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर है। प्रोडक्शन का काम एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू की देख-रेख में चल रहा है। लीक से हटकर बनी इस फिल्म का निर्माण श्री रामा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा ने किया है। एक अनोखी प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारा है जाने माने निर्देशक प्रेमांशु सिंह को। वहीं, इस साल ये दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आएंगे, जिसमें से फिल्म 'संघर्ष' का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है।
वहीं, खेसारीलाल यादव की एक आगामी फिल्म 'दबंग सरकार' की चर्चा भी काफी तेज है। फिल्म 'दबंग सरकार' को लेकर भी खेसारीलाल यादव के फैन्स काफी उत्साहित हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर को लोगों ने बेहद पसंद किया है। 'दबंग सरकार' को भोजपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल दशहरा के मौके पर रिलीज होने की संभावना है।