मनोरंजन
आईफा अवॉर्ड 2018: श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस, इरफान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2018 11:43:10 AMनई दिल्ली। बीते रविवार को आईफा अवॉर्ड्स 2018 के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बॉलीबुड के नामचीन सितारों ने बैंकॉक से सियाम निरामित थिएटर अपना जलवा बिखेरा। इस साल आईफा अवॉर्डस कुछ खास रहा क्योंकि इस बार 10 साल बाद बैंकॉक में आईफा अवॉर्ड्स आयोजित किया गया। इस बार का आईफा अवॉर्ड्स कई मायनों में खास रहा। जैसे 20 साल बाद आईफा के मंच पर एक्ट्रेस रेखा का परफॉर्म करना और बॉबी देओल का आईफा के मंच पर अपनी फिल्म 'बरसात' के गाने पर डांस किया।
आईफा अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट में इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को मिला। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म मॉम के लिए मिला है। जबकि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इरफान खान को हिंदी मीडियम के मिला है।