ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पहले दिन निकली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, सैकड़ों महिला पुरुष हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2019 6:18:39 PM
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पहले दिन निकली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, सैकड़ों महिला पुरुष हुए शामिल

रक्सौल।अनिल कुमार। शहर के सभ्यता नगर कोइरिया टोला नहरी रोड सोना हॉल के पीछे कोइरिया टोला ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कें पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाल कर नगर परिक्रमा किया गया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के पास बंगरी नदी से जल भर कर शोभा यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुँची।  शोभा यात्रा पूरे गाजे बाजे के साथ निकली जिसमे 501 कन्याएं कलश ले कर शामिल हुई। 
 
इस यज्ञ के आचार्य श्री शैलेश तिवारी जी महाराज है जो वाराणसी से आ कर इस यज्ञ को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। यह यज्ञ  कल से शुरू होगा जो कि 21 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पूजन एवं हवन कार्य होगा। उसके बाद संध्या 5 बजे से 9 बजे रात्रि तक राम कथा प्रवचन आचार्य श्री शैलेश तिवारी जी महाराज के द्वारा यज्ञ स्थल के ज्ञानमंच से सभी शहर वासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 
 
इस यज्ञ की जानकारी देते हुए ई. जितेन्द्र कुशवाहा ने यह बताया गया कि इस समय पूरे विश्व मे तरह तरह की आपदा आ रही है हम सब कोइरिया टोला वासी इस महायज्ञ के माध्यम से सबके कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे। साथ ही यह भी बताया कि इस महायज्ञ की पूरी देख रेख पूजा कमिटी में शामिल विजय कुमार, राजेश कुमार पांडेय, आनंद कुमार, सुजीत कुमार, बासुकिनाथ तिवारी, गिरधारी सिंह और सुरेश प्रसाद केशरी के द्वारा की जाएगी। 
 
आज की कलश यात्रा में पूरे कोइरिया टोला वासियों के साथ ई जितेन्द्र कुशवाहा, सुरेश चौहान, बृजकिशोर प्रसाद, राजकिशोर राय, बच्चा प्रसाद, ओमप्रकाश प्रकाश प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, विजय कुमार,  संजय शाह, मुन्ना सराफ, सुनील कुशवाहा, सिंहासन पंडित, जगरनाथ चौरसिया, हृदेश चौरसिया, पूर्णिमा भारती, राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्यशी सुरेश यादव, संजय प्रसाद, गौतम कुमार आदि के साथ सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।       
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS