ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
मोतिहारी
विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा धरना आज तीसरा दिन भी जारी रहा
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2019 6:20:47 PM
विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा धरना आज तीसरा दिन भी जारी रहा

रक्सौल। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा धरना जारी। आजादी का जश्न मनाने के बाद संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में शहर के मेंन रोड में डेरा डालो घेरा डालो के तर्ज पर टेंट लगाकर आन्दोलन का आज तीसरा दिन है। 

 
दोनों रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण, वीरगंज नेपाल से रक्सौल आने वाले नेपाली नम्बर के वाहनों का रक्सौल में इंट्री सिस्टम लागू करने, नगर परिषद द्वारा आवारा पशु का नियंत्रण करने, आधा अधुरा बने स्टेशन रोड के पूर्ण निर्माण कराने और उसका जाँच कराने,स्टेशन रोड पर गिरने वाले कूड़ा कचरा की साफ सफाई कराने, नो मेंस लैंड स्थित सरिसवा नदी में वीरगंज नेपाल महानगरपालिका द्वारा प्रतिदिन गिराए जा रहे कूड़ा कचरा पर रोक लगाये जाने, सरकारी स्कूलों में गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, स्टेशन के उतर और दक्षिण दोनों तरफ एफओबी निर्माण करने आदि विभिन्न समस्याओ के समाधान को लेकर आन्दोलन के प्रथम चरण में अनशन प्रारंभ किया गया है। 
 
इस दौरान विभिन्न समस्याओं के बारे में सरकारी उदासिनता को लोगों को बताया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष रणजीत ने बताया कि शांतिपूर्वक आन्दोलन के तहत पहले चरण में केवल अनशन प्रारंभ किया गया है। उसके बाद भी मांग पूरा नही होने पर रविवार से आमरण अनशन किया जायेगा। जबतक मांग पूरा नही होता तबतक आन्दोलन जारी रहेगा। इस आन्दोलन के प्रति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और ई रिक्सा संघ ने भी अपना समर्थन जताया है।                                      
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS