ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद, बच्चों के बीच बांटी गई पठन-पाठन की सामग्री
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2019 5:57:39 PM
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद, बच्चों के बीच बांटी गई पठन-पाठन की सामग्री

रक्सौल।अनिल कुमार। गुरुवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित दलित बस्ती में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में आधुनिक भारत के जनक स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 130 वीं जयंती पर सैकड़ों बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

 
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सन् 1919 में कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनें। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को देश से भगाने के लिए गांधी जी के सत्य और अहिंसा के पाठ को देशवासियों को पढाया। देश की आजादी के लिए 9 बार जेल भी गये और कारावास में ही डिस्कवरी आॅफ इंडिया नामक पुस्तक भी लिखी। पंडित जवाहरलाल नेहरू के पांच साहसिक संकल्प ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया।
 
उक्त कार्यक्रम में ईश्वर चन्द्र प्रसाद, म. इमरान आलम, प्रेम कुमार, अवधेश कुमार यादव, नफीस आलम, उपेन्द्र साह, नरेश रावत, अफरोज आलम उपस्थित थे।     
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS