ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
जनता दल (यू.) रक्सौल विधानसभा बूथ अध्यक्ष एवं सचिव के मनोनय हेतु विशेष अभियान के तहत डॉ सौरभ राव के अध्यक्षता में हुई बैठक
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2019 7:01:18 PM
जनता दल (यू.) रक्सौल विधानसभा बूथ अध्यक्ष एवं सचिव के मनोनय हेतु विशेष अभियान के तहत डॉ सौरभ राव के अध्यक्षता में हुई बैठक

रक्सौल।अनिल कुमार। रक्सौल के नागारोड स्थित सभागार में आज जनता दल (यू.) रक्सौल विधानसभा बूथ अध्यक्ष एवं सचिव के मनोनय हेतु विशेष अभियान के तहत प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरभ राव के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसका संचालन  नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। 

 
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भुवन पटेल जी ने कहा कि आगामी 20 दिसम्बर से 5 जनवरी तक बूथ सचिवों को चयनित करना है। साथ ही उन्होंने बूथ की मजबूती पर बल दिया और कहा कि आगामी फरवरी माह में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में लगाने पर विचार हो रहा है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करंगे तथा उनके विचार लेंगे। 
 
उक्त अवसर पर प्रदेश से नियुक्त विधानसभा प्रभारी असलम खाँ हक्की जी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष व एक सचिव बनायें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुसलमानों के लिए जो किया है वह आज तक किसी ने नही किया। 
 
इस मौके पर महादलित के जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष म. एहतेशाम, अशोक साह, सुनील पटेल, विनोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नगर निकाय मुकेश कुमार, सीता पाण्डे, इंद्रजीत पटेल पूनम देवी, उषा श्रीवास्तव  सहित अनेकों पंचायत अध्यक्षों ने अपने विचार रखे।                                                 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS