ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का हुआ निपटारा
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2019 6:00:27 PM
जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का हुआ निपटारा

रक्सौल।अनिल कुमार। थाना परिसर में जमीनी विवाद के निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का मुख्य रूप से इंस्पेक्टर अभय कुमार व सीओ सुनील मल ने संयुक्त रूप से बारीकी से सभी फरियादियों की बात सुनी। 

 
जनता दरबार में आए आवेदन को सीओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से निष्पादन किया। जिसमें 4 फरियादियों का जमीनी विवाद का आवेदन मिला। उसके बाद जमीनी विवाद में बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई। 
 
सीओ सुनील कुमार मल्ल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में कैंप लगाकर थाना अध्यक्ष के सहयोग से जमीनी विवाद का समाधान किया जाता है। 
 
जिसमें 4 मामलों का विवाद को हल करने का प्रयास किया गया। चारो रैयत भूमि विवाद था। जिसमें बैधनाथ साह  बनाम प्रदुवन महतो,राकेश कुमार की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित जमीन, शांति देवी, श्याम बिहारी सिंह जटियाही इन सभी लोगो के कागजात को जांच कर सभी की भूमि की नापी की बात कही । नाप कर अगले शनिवार को सभी मामले का निष्पादन किया जाएगा।                                              
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS