ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
जीपीएफ पर सरकार ने घटाई ब्याज दर, जानिए अब कितना मिलेगा इंटरेस्ट
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2019 6:54:16 PM
जीपीएफ पर सरकार ने घटाई ब्याज दर, जानिए अब कितना मिलेगा इंटरेस्ट

नई दिल्ली। सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) पर ब्याज दर में कटौती की है। केंद्र सरकार ने जीपीएफ और दूसरे समान फंड्स में जुलाई-सितंबर, 2019 के  लिए ब्यााज दर मंगलवार को घटाकर 7.9 फीसदी कर दिया है।

 
पिछली तिमाही में जनरल प्रोविडेंट फंड और अन्य- समान फंड्स पर ब्याज दर 08 फीसदी थी। जीपीएफ पर संशोधित ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, इंडियन रेलवे और  रक्षा बलों की भविष्य निधियों पर लागू होगी। गौरतलब है कि ये दर सार्वजनिक भविष्य निधि के अनुरूप है। 
 
दरअसल वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि यह घोषणा की जाती है कि जनरल प्रोविडेंट फंड और इसी तरह के अन्य फंड्स पर एक जुलाई, 2019 से 30 सितंबर, 2019 तक ब्याज दर 7.9 फीसदी होगी। यह दर एक जुलाई 2019 से लागू होगी।

 प्रोविडेंट फंड की ब्याज दरों में की गई कटौती इस प्रकार है:
 
1.  जनरल प्रोविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विसेज)
 
2.  कंट्रीब्यूटरी प्रोविडेंट फंड (इंडिया)
 
3.  स्टेट रेलवे प्रोविडेंट फंड
 
4.  इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रोविडेंट फंड
 
5.  इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज वर्कमैन प्रोविडेंट फंड
 
6. जनरल प्रोविडेंट फंड (डिफेंस सर्विसेज)
 
7. डिफेंस सर्विसेज ऑफिसर्स प्रोविडेंट फंड
 
8. आर्म्ड फोर्सेस पर्सनल प्रोविडेंट फंड
 
9. इंडियन नेवल डॉकयार्ड वर्कमैन प्रोविडेंट फंड
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS