बिज़नेस
आज फिर पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 11 पैसे हुआ महंगा
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2018 12:58:41 PMनई दिल्ली। आखिर कब रूकेगी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम। आम जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। 14 मई के बाद से अब तक पेट्रोल 3.50 रुपए और डीजल पर 2.96 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, आज भी दिल्ली में पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 11 पैसे दाम बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल रिकॉर्ड ऊंचाई 78.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल भी रिकॉर्ड 69.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच चुका है।
पेट्रोल-डीजल के मामले में मुंबई में सबसे ज्यादा महंगाई है। आज मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 86.06 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। वहीं, डीजल के दाम 73.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। भोपाल में यह कीमत 83.89 रुपए प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 83.74 रुपए में बिक रहा है। हैदराबाद में 82.91 और श्रीनगर में 82.64 रुपए में पेट्रोल मिल रहा है। कोलकाता में 80.91 और चेन्नई में 81.26 रुपए में पेट्रोल की बिक्री हो रही है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां 67.42 रुपए में पेट्रोल मिल रहा है।