मोतिहारी
मोतिहारी: गोविन्द सिंह बने जदयू के जिला सचिव
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2020 9:25:33 PMमोतिहारी। जदयू जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने बंजरीया प्रखंड के पचरूखा पश्चिमी पंचायत के मोखलिसपुर निवासी गोविन्द सिंह को संगठन का विस्तार करते हुए जदयू का जिला सचिव मनोनीत किया है।
गोविन्द सिंह के जिला सचिव बनने पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, मिना द्विवेदी, राज किशोर ठाकुर, व्यास प्रसाद सिंह, सरदार मंजीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सुनिल सिंह, बृजबिहारी पटेल, कुणाल पटेल, खुर्शीद अजीज, सरफराज आलम, सुनिल भूषण, संजय सिंह, संतोष सिंह, दीपक ठाकुर, युवा समाजसेवी डॉ गोपाल कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने बधाई दिया है।