बिहार
मोतिहारी: प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसाय के सुपुत्र ऋषभ सराफ हुए आरजेडी में सामिल
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2023 1:24:06 PMमोतिहारी। प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसाय स्वर्गीय सोहन प्रसाद जी के सुपुत्र ऋषभ सराफ ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। आरजेडी कार्यालय में बाबा दानवीर भामाशाह जयंती समारोह में उपस्थित हुए इसी बीच बिहार उद्योग मंत्री माननीय समीर महासेठ जी, आरजेडी के मोरवा विधायक रणविजय साहू जी और अन्य माननीय विधायक गण के बीच ऋषभ सराफ जी को आरजेडी की सदस्यता दिलाई गई।
ऋषभ सराफ ने कहा आरजेडी सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। आरजेडी पार्टी गरीब गुरबा और शोषित पीड़ितों की बुलंद आवाज बनती आई है। आरजेडी ने सदैव समाज कल्याण, प्रेम,भाईचारा,सद्भाव और राष्ट्र के विकास के लिए अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है। मैं आरजेडी पार्टी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहूंगा।