ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
लोकसभा चुनाव: बिहार में महागठबंधन के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, 9 सीटों पर मानी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2019 6:26:26 PM
लोकसभा चुनाव: बिहार में महागठबंधन के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, 9 सीटों पर मानी कांग्रेस

पटना। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही रस्साकशी का दौर आज शाम को पटाक्षेप हो गया। राजधानी पटना के मौर्या होटल में प्रेस कॉन्फ्रेन्स में महागठबंधन के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए। राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की।

 
सूबे की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन के सभी दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि राजद 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। राजद ने अपने कोटे से दो सीटें लोकतांत्रिक जनता दल और एक सीट सीपीआई एम-एल को देगी। कांग्रेस को नौ सीटें दी गयी हैं। एनडीए छोड़ कर महागठबंधन में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पांच सीटों प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को तीन सीटें दी गयी हैं। वहीं, वीआईपी को तीन सीटें दी गयी हैं।
 
प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मनोज के झा ने देरी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि महागठबंध्न यह सिर्फ दलों के बीच का गठबंधन नहीं है। सभी सहयोगी दलों ने सीटों की संख्या कम करने का काम किया है। सीपीआई एम-एल को भी राजद ने अपने कोटे से एक सीट दी है। बैठक में बिहार प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राजद के राजद के रामचंद्र पूर्वे, मनोज के झा, लोजद के अर्जुन राय आदि शामिल हुए।
 
पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की हुई घोषणा
पहले चरण के लिए होनेवाले मतदान को लेकर गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद के लिए प्रत्याशियों की भी घोषणा की गयी। गया संसदीय सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, नवादा संसदीय सीट से राजद की विभा देवी, जमुई संसदीय सीट से रालोसपा के भूदेव चौधरी और औरंगाबाद से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे।
 
विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की भी हुई घोषणा
विधानसभा उपचुनाव को लेकर नवादा सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के धीरेंद्र कुमार सिंह और डिहरी से राजद के प्रत्याशी मो फिरोज हुसैन प्रत्याशी होंगे।
 
प्रेस कॉन्फ्रेन्स में नहीं शामिल हुए तेजस्वी यादव 
राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता भी प्रेस कॉन्फ्रेन्स में शामिल नहीं हुए। पहले सूचना दी गयी थी कि तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेन्स करेंगे, लेकिन, अंत में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स की. प्रेस कॉन्फ्रेन्स में वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी भी शामिल नहीं हुए।
 
राज्यसभा भेजा जायेगा कांग्रेस का एक उम्मीदवार
मनोज झा ने बताया कि राज्यसभा की सीट खाली होने पर बिहार से कांग्रेस के एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा जायेगा। पहली सीट खाली होने पर ही राजद व अन्य सहयोगी दल मिल कर कांग्रेस के एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS