बिहार
देश के अलग-अलग हिस्सो से रक्सौल आए 470 लोगों को किया गया होम क्वारेंटाइन
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2020 10:12:44 PMरक्सौल। अनिल कुमार। देश के अलग-अलग हिस्सो से रक्सौल आए 470 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में पंजीयन करके 470 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। साथ ही, देश के अलग-अलग राज्य में चिन्हित रेड हॉट-स्पॉट से आए लोगों को प्रखंड में संचालित अलग-अलग क्वारेंटाइन सेंटर पर रखा जा रहा है।
बीडीओ श्री प्रशांत ने बताया कि जो भी लोग होम क्वारेंटाइन में रह रहे है, उनसे शपथ पत्र लिया जा रहा है। होम क्वारेंटाइन के शर्तो का अनुपालन नहीं करने की स्थिती में धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।