ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
अयोध्या के राम मंदिर का शिलान्यास होने के अवसर पर बजरंग दल रक्सौल ने मनाई खुशियाँ
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2020 6:08:25 PM
अयोध्या के राम मंदिर का शिलान्यास होने के अवसर पर बजरंग दल रक्सौल ने मनाई खुशियाँ

रक्सौल। अनिल कुमार। अयोध्या के राम जन्मभूमि मे राम मंदिर का शिलान्यास होने के अवसर पर बजरंग दल रक्सौल द्वारा खुशियाँ मनायी गयी। दल के कार्यकर्ताओ द्वारा दीप जलाकर एक दुसरे को गुलाल लगाकर आतिशबाजी कर राम मंदिर निर्माण के प्रति खुशी का इजहार किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे सभी हिन्दु भाईयो के लिए एतिहासिक है। हमारे प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि पर् राम मंदिर का निर्माण के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने  हिन्दु भाइयो के सैकड़ो वर्ष पुराने सपने को साकार कर दिया। इस अवसर पर घर दीपावली मनायी जानी चाहिए हम सभी लोग अपने घर मे दीपावली मनाए। आगे भी इस परंपरा को कायम रखने का शपथ ले। 





इसके लिए सभी लोगो से अपील किया। दल के नगर अध्यक्ष अजित पाण्डेय ने भी सभी लोगों से  शिलान्यास के रोज सभी हिन्दुओं के लिए गर्व की बात बताते हुए सभी लोगो से अपने घर मे दीपक जलाकर खुशियाँ मनाने का आग्रह किया। उसके बाद भगवा झंडा के साथ कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर सभी लोगो से अपने अपने घर दीप जलाने का आग्रह किया। 



इस अवसर पर दिग्विजय सिंह,  सन्तोष सर्राफ,  मोतीलाल शर्मा, विकी कुमार, सन्देश कुमार,  राहुल कुमार, नितेश रौशन,  मुकेश शर्मा, अजीत पांडे, दीपक जयसवाल, अंकित सिंह, अमित सिंह उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS