ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बेगूसराय गोलीकांड के संदिग्धों की तस्वीरें जारी, जानकारी मोबाइल नम्बर- 9431822953 या 94318-00011 पर दें
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2022 11:18:08 PM
बेगूसराय गोलीकांड के संदिग्धों की तस्वीरें जारी, जानकारी मोबाइल नम्बर- 9431822953 या 94318-00011 पर दें

 बेगूसराय। बेगूसराय गोलीबारी कांड में शामिल संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर पुलिस ने जारी की है। संदिग्धों के बारे में सूचना देने वालो को पचास हजार रूपये के इनाम की भी घोषणा की गयी है। संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें कई स्थानों पर लगी सीसीटीवी में दिखी है। जिसकी तस्वीरें जारी की गयी हैं। जानकारी मोबाइल नम्बर- 9431822953 या 94318-00011 पर दी जा सकती है।

जांच टीम को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना के पास एक खोखा मिला है। टीम ने घटनास्थल से कई तरह के सैम्पल भी एकत्र किये और घटनास्थल का थ्री डी इमेज भी लिया गया है।


डीआईजी सत्यवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया है कि संदिग्धों की सही जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी मोबाइल नम्बर- 9431822953 या 94318-00011 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, पूरे मामले की जांच के लिए पटना से गयी फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। 


बेगूसराय गोलीकांड में एक शख्स की मौत हुई और 9 लोग घायल हुए हैं। वारदात के पीछे की वजह अभी तक अनजान है। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने बुधवार को कहा कि बेगूसराय में शाम 5 बजे अपराधियों ने गोली चलाई। 10 लोगों को गोली लगी। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद रात भर चेकिंग की गई। आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। एक अलग जांच दल ने CCTV फुटेज इकट्ठा किए जिसमें अपराधी दिख रहे हैं। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हमारी पेट्रोलिंग टीम अपराधियों को नहीं रोक पाई या चेकिंग नहीं कर सकी। इस संबंध में 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


गोलीकांड में घायल हुए 9 लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक शख्स को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। उसके पेट में गोली लगी थी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बाकी का बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को गश्ती के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में 7 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS