बिहार
मोतिहारी के तुरकौलिया में भूमि विवाद में युवक की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2021 11:47:43 PMतुरकौलिया। आशा कुमारी। पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवरिया गांव में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद में युवक लखीन्द्र महतो की हत्या कर दी गई। पुलिस ने देर शाम युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लेकर आई है।
मृतक लखींद्र महतो की पत्नी झुन्नी देवी ने बताया कि पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा था। इस क्रम में आज शाम लाठी से गला दबाकर उसके पति की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।