बिहार
रक्सौल: गुड़िया स्वीट्स के प्रांगण में गरीब व असहाय लोगों के बीच राशन का किया गया वितरण
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2020 10:06:22 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शहर के कौड़िहार नहर चौक स्थित गुड़िया स्वीट्स के प्रांगण में शुक्रवार को गरीब व असहाय लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। इस दौरान राजद के जिला उपाध्यक्ष मंजू शाह ने बताया कि इस आबदा कि घड़ी में गरीब व असहाय लोगों का सेवा करना ही धर्म हैं। उन्होंने बताया कि यह वितरण गरीबों के बीच चलता रहेगा।
इस दौरान करीब 2 सौ लोगों के बीच चावल, दाल, नमक, तेल, साबुन व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्य करणी के सदस्य जयप्रकाश नारायण यादव, संदीप यादव, सन्तोष ठाकुर, राजेश यादव, मुकेश सर्राफ व अनूप सिंह आदि शामिल थे।