ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
बक्सर में वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या, दो दिन से था लापता
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2018 2:53:30 PM
बक्सर में वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या, दो दिन से था लापता

बक्सर। बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक वार्ड सदस्य की हत्या कर दी गई। पुलिस ने वार्ड सदस्य सिकंदर कमकर का शव आाज एक नहर से बरामद किया। मुफस्सिल थाना के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने पवनी गांव निवासी सिकंदर का शव गांव से दूर कठघरवा-पवनी मार्ग पर नहर में ढुढनी पुल के पास से बरामद किया गया है। मृतक पवनी गांव के वार्ड संख्या नौ का सदस्य था। कुमार ने आशंका जताते हुए कहा कि मौत के पहले सिकंदर के हाथ-पैर बांधकर पिटाई की गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। 

 
उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 
 
सूत्रों की मानें तो सिकंदर पिछले दो दिन से लापता था। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस महिला के साथ वार्ड सदस्य का प्रेम प्रसंग था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS