ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार में भाजपा-जदयू-लोजपा के गठबंधन पर भारी पड़ेगा महागठबंधन: तारिक अनवर
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2019 6:35:27 PM
बिहार में भाजपा-जदयू-लोजपा के गठबंधन पर भारी पड़ेगा महागठबंधन: तारिक अनवर

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने आज कहा कि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के सामने समर्पण कर चुकी है ताकि उसे चुनावी फायदा मिले, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि मुख्यमंत्री की छवि पहले जैसे नहीं रही और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

 
उन्होंने यह भी दावा किया कि राजद, कांग्रेस, रालोसपा और कुछ अन्य दलों वाला महागठबंधन भाजपा-जदयू-लोजपा के गठबंधन पर भारी पड़ेगा।
 
अनवर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में पिछले लोकसभा चुनाव में 22 सीट जीतने वाली भाजपा ने दो सीट जीतने वाले जदयू को इस बार 17 सीटें दी हैं। एक तरह से भाजपा ने नीतीश कुमार के सामने समर्पण कर दिया है।' 
 
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सोचती है कि उसे नीतीश कुमार के साथ आने से फायदा मिलेगा, लेकिन, ऐसा नहीं होना वाला है। अब स्थिति बदल चुकी है। अब पहले वाले नीतीश कुमार नहीं रहे। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कमतर नहीं आंकना चाहिए क्योंकि तीन राज्यों में जीत के बाद पार्टी में पूरे देश के लोगों का विश्वास बढ़ा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS