बिहार
पश्चिम चम्पारण: बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, दुसरे दिन मिला शव
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2020 8:08:58 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला की गण्डक नदी के बाद सर्वाधिक क्षति पहुँचाने वाली नदी बूढी गण्डक (सिकरहना नदी) है जिसमें डूबे शेख लखी का शव मिल गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक नारायण साह को घंटों बैठाया, शव मिलने के बाद विधायक ग्रामीणों के घेरे से बहार निकले। उसके बाद महानवा रमपुरवा चिमनी के समीप बह रहे पानी की तेज धार में एक 12 वर्षीय लड़का बह गया और काल के गाल में समा गया। मृतक महानवा रमपुरवा पंचायत के वार्ड नम्बर 2 निवासी समसुद्दीन मियां का 12 वर्षीयपुत्र तबरेज आलम हैं। चिमनी के पास से अपने घर लौटने के दौरान हादसा हुई। दुसरे दिन उसका शव बरामद किया गया। उपर्युक्त जानकारी पंचायत के उप मुखिया हसमत अली और समिति सदस्य खुशबू नेशा ने दी।
उन्होंने बताया कि मृतक 3 भाई और एक बहन है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से शव को बाहर निकाला गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया तथा गांव में मतमी सन्नाटा छा गया हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड 19 का कहर से लोग अभी उबरे ही नही है कि बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के पानी मे तिरवाह क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोग काल के गाल में समा गए हैं। उपमुखिया हसमत अली और समिति सदस्य खुशबू नेशा ने इस घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दिया है। अंचलाधिकारी सूरजकांत ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।