ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार: भाजपा के सभी 17 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, औपचारिक ऐलान बाकी
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2019 5:01:41 PM
बिहार: भाजपा के सभी 17 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, औपचारिक ऐलान बाकी

नई दिल्ली/पटना। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में जदयू-लोजपा से गठबंधन के बाद मिलीं अपने कोटे की 17 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। हालांकि औपचारिक घोषणा बुधवार को संभावित है। मौजूदा सभी सांसदों को टिकट दिया गया है। केवल मधुबनी से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव की जगह उनके बेटे अशोक यादव लड़ेंगे। नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय भेजा गया है। 

 
बिहार में सामाजिक समीकरण और बगावत की आशंका को देखते हुए पार्टी ने जोखिम नहीं लिया है। हालांकि जिन सांसदों के टिकट गठबंधन की भेंट चढ़ गए हैं, उन्हें पार्टी ने मान मनौव्वल कर भविष्य में अन्य जिम्मा देने का भरोसा दिलाया है। नवादा सीट लोजपा को मिलने से गिरिराज पार्टी नेतृत्व के सामने नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की है, जिसके बाद माना जा रहा है कि गिरिराज बेगूसराय से ही लड़ेंगे। चुनाव समिति की ओर से देरी के चलते पहले चरण के उम्मीदवारों को पार्टी ने सूचित कर दिया है ताकि वे पर्चा भर सकें।
 
ये बेटिकट: सतीश दुबे वाल्मिकीनगर, जनक राम गोपालगंज, वीरेंद्र चौधरी झंझारपुर,  ओम प्रकाश यादव सीवान और हरि मांझी गया का टिकट कटा।
 
9 सीटें सवर्णों को, 8 पिछड़े-अतिपिछड़े व दलित को
 
टिकट बंटवारे में सामाजिक के साथ क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखने की पूरी कोशिश की गई है। राजपूत, भूमिहार, ब्राह्मण, कायस्थ के साथ वैश्य, यादव और दलित-अति पिछड़ों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा की सूची में सर्वाधिक 5 टिकट राजपूत उम्मीदवारों को दिया गया है जबकि यादव को तीन, वैश्य-ब्राह्मण-अति पिछड़ा को दो-दो और दलित-कायस्थ-भूमिहार को एक-एक टिकट दिया गया है। सबसे अहम यह है कि पार्टी ने अपने हिस्से की 17 सीटों पर किसी सांसद को बेटिकट नहीं किया है। जो खुद बाहर गए वे ही बेटिकट हुए। पार्टी ने अपने सांसदों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट देकर उन तमाम कयासों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें मौजूदा सांसदों को बेटिकट करने की बात थी। सीटों की औपचारिक घोषणा के पहले ही सभी उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर काम करने का टास्क सौंप दिया गया है।
 
 
सभी मौजूदा सांसदों को टिकट
 
प. चंपारण    संजय जायसवाल
 
पूर्वी चंपारण    राधामोहन सिंह्
 
शिवहर      रमा देवी
 
मधुबनी             अशोक यादव
 
अररिया    प्रदीप सिंह
 
दरभंगा      गोपाल जी ठाकुर
 
मुजफ्फरपुर      अजय निषाद
 
महाराजगंज      जनार्दन सिग्रीवाल
 
सारण    राजीव प्रताप रूडी
 
उजियारपुर      नित्यानंद राय
 
बेगूसराय`    गिरिराज सिंह
 
पटना साहिब      रविशंकर प्रसाद
 
पाटलिपुत्र      रामकृपाल यादव
 
आरा    आरके सिंह
 
बक्सर    अश्विनी चौबे
 
सासाराम      छेदी पासवान 
 
औरंगाबाद      सुशील सिंह
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS