ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बीजेपी सरकार की तानाशाही ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया: राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2019 1:25:55 PM
बीजेपी सरकार की तानाशाही ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया:  राहुल गांधी

नई दिल्ली दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि बीजेपी सरकार की तनाशाही ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' आयोजित हो रही है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि यह रैली मोदी सरकार की नीतियों और ​नाकामियों को देश की जनता के सामने उजागर करने के लिए की जा रही है। रैली को कांग्रेस के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की संभावना है। रामलीला मैदान में सोनिया, राहुल और प्रियंका के बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए हैं, जिसमें तीनों एक साथ दिख रहे हैं।

 
 
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, आईसीयू में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा। रैली में देश की अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी होंगे मुद्दे  
अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया और शनिवार की 'भारत बचाओ रैली' की तैयारियों की समीक्षा की। इसी बीच असम कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। असम कांग्रेस ने दावा किया कि इस अधिनियम से असमिया भाषी लोग अपनी पहचान और संस्कृति खो देंगे।
 
 
रैली के जरिए राहुल गांधी को फिर से प्रोजेक्ट करने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, इस रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की कोशिश राहुल गांधी को एक बार फिर से प्रोजेक्ट करने और उनके लिए माहौल तैयार करने की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। रैली के आयोजन से जुड़े कांग्रेस पार्टी के नेता के मुताबिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राहुल गांधी का मास्क लगाए दिखेंगे। यूथ कांग्रेस रैली में पूरी तरह से राहुल गांधी का समर्थन करते दिखेंगी। कार्यकर्ताओं के हाथ में बैनर, पोस्टर, झंडे होंगे, जो पार्टी नेतृत्व के लिए राहुल के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS