मोतिहारी
चिरैया में विधुत की चपेट में आने से पलंबर मिस्त्री की हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2019 7:16:53 PM
चिरैया। अर्चना रंजन।
चिरैया प्रखंड के चिरैया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में सोमवार को एक निजी मकान में पलम्बर का काम करते समय गैरसरकारी बिजली मिस्त्री बिजली की चपेट में आए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक पलंबर मिस्त्री मीरपुर गांव निवासी अफजल साई के पुत्र सेराज आलम (25) थे। जो मिश्रौलिया गांव में एक निजी मकान में पलंबर का काम कर रहे थे। पानी के मोटर फिटिंग करते समय अचानक बिजली के तार के संपर्क में अा गए। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अन्य लेबर और मिस्त्री बगल के रूम में काम कर रहा थे। लेकिन इस दुर्घटना की उन्हें इसकी भनक तक नहीं लग सकी। मृतक अपने घर का एक मात्र कमानेवाल था। उसी की कमाई से घर के पूरे परिवारों का भरण-पोषण होता था। पूरा घर परिवार उसी पर आश्रित था।
इस घटना से पूरे गांव में मातम सा छा गया है। मृतक की बुढ़ी दादी नाजमा खातुन(70) तथा माता सबरा खातुन(50) की रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं मृतक की बहन तबस्सुम खातुन की शादी हाल के दिन होनी हैं। मृतक सेराज गांव का बहुत लोकप्रिय व्यक्ति था। इधर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की मिली है। लेकिन थाने को अबतक कोई आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।