राज्य
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, आम आदमी पार्टी 51 पर चल रही आगे
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2020 11:47:45 AMनई दिल्ली। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना में आम आदमी पार्टी 51 पर आगे चल रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोटों की गिनती 21 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है।
प्रत्येक मतगणना केन्द्र में कईं मतगणना हॉल बनाए गए हैं और हर एक हॉल एक जिले के लिए है। दोपहर तक परिणाम आ जाने का अनुमान है। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। 70 सदस्यों की विधानसभा के लिए 63 महिलाओं सहित 672 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में 62 दशमलव पांच नौ प्रतशित मतदान हुआ था जो 2015 में हुए चुनाव से पांच प्रतिशत कम है। इस चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता के बीच माना जा रहा है।