ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
समस्तीपुर: आपसी विवाद में चली गोली से महिला सहित दो जख्मी, गंभीर स्थिति में रेफर
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2020 9:16:33 PM
समस्तीपुर: आपसी विवाद में चली गोली से महिला सहित दो जख्मी, गंभीर स्थिति में रेफर

समस्तीपुर उमेश काश्यप समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में चली गोली से एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये। महिला को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। पहली घटना पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव की है। जहां रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। शोरशराब सुनकर पड़ोस की वृद्ध महिला दर्पण कुंवर घर से बाहर निकली। इसी बीच मारपीट के दौरान चली एक गोली महिला के पेट में लग गयी। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, दलबल के साथ अस्पताल पहुंच मामले की जांच की। इस मामले में जख्मी महिला के पुत्र अरविंद राय के बयान पर दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। 
 
 
 
 
दूसरी घटना विभूतिपुर थाना के चकविदौलिया गांव की है। जहां आपसी रंजिश को लेकर एक 20 वर्षीय युवक नवीन कुमार को गोली मार दी गयी। जख्मी युवक चकफतेहगंज गांव का है। जिसका इलाज शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि जख्मी युवक के माता-पिता चकविदौलिया चौक पर श्रृंगार प्रसाधन की दुकान चलाते हैं। 
 
 
 
 
युवक उस वक्त अपने पिता के दुकान पर ही था। बताया जाता है कि आपसी रंजिश को लेकर उक्त गांव के ही एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए उक्त दुकान पर आ धमका और जैसे ही उसे देखकर युवक दुकान से निकला और भागने की कोशिश की तो वह गोली चला दिया। जिससे गोली उसके पीठ में लग गई और वह घायल हो गया।  पुलिस मामले में जांच कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS