राज्य
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के लिए भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2021 8:31:55 PMगोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तरप्रदेश में विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के सिलसिले में अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा का नाम भी शामिल है जो कल ही पार्टी में शामिल हुए।
इन तीन उम्मीदवारों के अलावा श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का नाम भी सूची में शामिल है। उत्तरप्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 18 जनवरी है। मतदान 28 जनवरी को होगा। समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों अहमद हसन और राजेन्द्र चौधरी के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी।