ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
नेपाल
नेपाल में जन्माष्टमी की धूम, ललितपुर के कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2019 4:35:38 PM
नेपाल में जन्माष्टमी की धूम, ललितपुर के कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

काठमांडू। भारत के साथ दुनिया भर में जन्माष्टमी की धूम है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां ललितपुर के पतन दरबार स्क़ॉवायर स्थित कृष्ण मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग सुबह से ही भगवान कृष्ण के दर्शन-पूजन में लगे हैं। इस पावन अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली ने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। 

 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। इन दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। रात 12 बजे मंदिरों में कृष्णजी का जन्मोत्सव होता है। उन्हें 56 तरह का भोग लगाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार किया जाता है। भोग के लिए तुलसी मिलाकर पंचामृत और  नारियल, बीज, गोंद, मखाने की मिठाई के साथ धनिये की पंजीरी प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। भक्त इस दिन उपवास भी रखते हैं। घरों और मंदिरों के बाहर झाकियां सजाई जाती हैं। बताते हैं कि श्री कृष्ण की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS