ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सीएम रघुवर ने राज्‍यपाल को सौंपी बजट की प्रति, आठवीं बार बजट पेश कर रचा इतिहास
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2019 2:31:45 PM
सीएम रघुवर ने राज्‍यपाल को सौंपी बजट की प्रति, आठवीं बार बजट पेश कर रचा इतिहास

रांची। झारखंड की रघुवर दास सरकार आज अपना सालाना बजट विधानभा में पेश कर रही है। बजट पेश करने से पहले अपर मुख्य सचिव वित्त सुखदेव सिंह ने मुख्यमंत्री को विधानसभा के पटल पर रखे जाने हेतु बजट की प्रति समर्पित की। इस क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजभवन जाकर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का बजट की प्रति समर्पित किया।
 
विधानसभा के बजट सत्र में आज भाजपानीत रघुवर सरकार अपना पांचवां बजट पेश कर रही है। विधानसभा की कार्यवाही नियत समय 11 बजे शुरू हो गई है। इस क्रम में विधायक ढुलू महतो पर स्पीकर दिनेश उरांव नाराज हो गए हैं। बार-बार वेल में आने के कारण विधायक ढूलू महतो को सदन से निष्कासित कर दिया गया है। उन्‍हें एक दिन के लिए निलंबित किया गया है। स्पीकर के बार-बार कहने के बाबजूद सीट पर बैठ नहीं रहे थे। विस्थापन आयोग की मांग को लेकर सदन में उग्र हो रहे थे।
 
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री दास ने बतौर वित्तमंत्री आठवां बजट पेश कर एक नया इतिहास रचा। राज्य गठन के बाद अब तक झारखंड विधानसभा में 16 बजट आए हैं, जिनमें से सात रघुवर दास ने पेश किए हैं। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में वे लगातार पांचवा बजट पेश कर रहे हैं। यह भी एक नया कीर्तिमान है। 
 
इससे पूर्व उन्‍होंने बतौर वित्तमंत्री तीन बार विधानसभा में बजट पेश किया है। झारखंड गठन के बाद मृगेंद्र प्रताप सिंह ने लगातार चार बजट पेश किए थे, रघुवर ने आज इस कीर्तिमान को भी तोड़ा। इन दोनों के अलावा स्टीफन मरांडी और हेमंत सोरेन को दो-दो बार और राजेंद्र प्रसाद सिंह को एक बार बजट पेश करने का मौका मिला है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS