ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मानव तस्करों के चुंगल से आजाद हुईं झारखंड की 16 लड़कियां
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 6:09:49 PM
मानव तस्करों के चुंगल से आजाद हुईं झारखंड की 16 लड़कियां

रांची। नौकरी का प्रलोभन देकर मानव तस्करों द्वारा झारखंड से दिल्ली और हरियाणा में बेची गई 16 लड़िकयां तस्करों के चंगुल से छूटकर रांची पहुंची। इस मानव तस्करी की मास्टरमाइंड प्रभा मुनि को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
जानकारी के अनुसार, अच्छी नौकरी का लालच देकर 16 लड़कियों को झारखंड से लाकर दिल्ली और हरियाणा में बेचा गया था। इन लड़िकयों को उनके चंगुल से आजाद करवाकर रांची लाया गया। आजाद हुई लड़िकयों ने बताया कि प्रभा मुनि का पति उन्हें बेरहमी से पीटता था। साथ उनके साथ गलत काम भी करता था। जब इसका विरोध करती तो जान से मारने की धमकी देता था। प्रभा मुनि को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
छुड़ाई गई लड़कियों में से कुछ ही हालत इतनी खराब है कि वह अपने घरों का पता भी भूल चुकी हैं। कुछ लड़कियों ने बताया कि उनको खाना भी नहीं दिया जाता। खाने के नाम पर दिन में एक वक्त खाने को दो रोटियां दी जाती थी। पुलिस प्रशासन छुड़ाई गई लड़कियों के घरों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है ताकि इनको सुरक्षित परिवार के पास पहुंचाया जा सके।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS