झारखंड
पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई का निधन, अंतिम संस्कार आज
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2018 10:47:07 AMजमशेदपुर। पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई का कल देर रात टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बागुन सुंबरुई को दो मई को चाईबासा में ब्रेन स्ट्रोक व पैरालिसिस अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल रात पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई के निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है और आज चाईबासा में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
बागुन सुंबरुई के पार्थिव शरीर को जमशेदपुर से सड़क मार्ग से सरायकेला होते हुए चाईबासा ले जाया जायेगा। इससे पूर्व तिलक पुस्तकालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। बागुन सुंबरुई के निधन को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के लिए बड़ी क्षति बताया है। वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि बागुन सुंबरुई के निधन पर प्रदेश व कोल्हान कांग्रेस कार्यालयों में शोक मनाया जायेगा।