ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल, सघन सर्च ऑपरेशन जारी
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2019 1:22:08 PM
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल, सघन सर्च ऑपरेशन जारी

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसमें तीन जवान घायल हो गये हैं। सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पुलिस पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है।

 
दरअसल, आज सुबह करीब आठ बजे खरसावां थाना क्षेत्र के हुडंगड़ा गांव के समीप नक्सलियों ने सड़क पर विस्फोट कर दिया। विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। इसमें पुलिस के तीन जवान घायल हो गये।
 
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस, सीआरपीएफ और सैफ के जवान जंगल में लांग रेंज पैट्रोलिंग (एलआरपी) के लिए जा रहे थे। जैसे ही जवानों का दल हुडंगड़ा के पास पहुंचा, अचानक से विस्फोट हुआ। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने विस्फोट के तुरंत बाद जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
 
 
नक्सलियों की गोलीबारी का जवानों ने करारा जवाब दिया। दोनों और से लगभग आधा घंटा तक गोलीबारी होती रही। इस दौरान सैफ के दो जवान घायल हो गये। इनके नाम हरि राम सिंह और माखनलाल सिंह हैं। इन्हें सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया।
 
घायल तीसरे जवान का नाम कृष्णा कूदादा है।  जिला बल में तैनात कृष्णा कूदादा विस्फोट के बाद पत्थर छिटकने घायल हुआ है। उसके कान और सिर में चोट लगी है। हरेराम बिहार के आरा तथा माखन सिंह जहानाबाद के रहनेवाले हैं। कृष्णा चाईबासा के रहने वाले हैं।
 
घायल कृष्णा को खरसावां सीआईएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया। कृष्णा को हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके पुलिस ने सुरक्षा बल के जवानों के साथ मिलकर इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी में नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है।
 
घटना के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार और एसपी (अभियान) विवेकानंद के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS