ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की 20 सीटों पर मतदान जारी
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2019 9:58:06 AM
झारखंड विधानसभा चुनाव:  दूसरे चरण की 20 सीटों पर मतदान जारी

रांची झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में सात ज़िलों के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। 18 निर्वाचन क्षेत्रों में यह शाम तीन बजे तक चलेगा जबकि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिमी सीटों के लिये शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। 

 
 
सुचारू मतदान के लिये व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। केन्द्रीय बलों सहित 42 हज़ार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि एक हज़ार छह सौ 62 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग सुविधा उपलब्ध करायी गई है। 
  
 
इस चरण में 29 महिलाओं सहित दो सौ साठ उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। इनमें प्रमुख हैं - मुख्यमंत्री रघुबर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जल संसाधन मंत्री रामचंद्र साहिस और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ। ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन उम्मीदवार प्रदीप कुमार बलमाचू और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के बंधू टिर्की भी इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS