ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2019 9:30:41 AM
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन

रांची झारखण्‍ड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। इस चरण में सात जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होगा। मतदान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जिलों में  होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्‍यमंत्री रघुबर दास, भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जय प्रकाश नड्डा और पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता तथा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अनेक चुनावी रैलियों को सम्‍बोधित करेंगे। 

  
झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन, झारखण्‍ड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख सुदेश कुमार महतो और राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी प्रसाद यादव की भी कई जनसभाएं हैं। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि इस चरण में सभी राजनीतिक दलों ने जल, जंगल और ज़मीन पर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता, आरक्षण और रोज़गार के मुद्दे  प्रमुखता से उठाए हैं। 
  
 
जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, बहरागोड़ा को छोड़कर 16 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं, जबकि जुगसलाई सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस चरण में 29 महिलाओं सहित कुल 260 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 18 सीटें नक्‍सल प्रभावित इलाकों में हैं। सभी मतदान केन्‍द्रों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। कुल पांच हज़ार 784 मतदान केन्‍द्रों में से एक हज़ार 844 केन्‍द्र संवेदनशील हैं। 81 सदस्‍यों वाली झारखण्‍ड विधानसभा के चुनाव पांच चरणों में 30 नवम्‍बर से 20 दिसम्‍बर तक संपन्‍न होंगे। मतगणना 23 दिसम्‍बर को होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS