ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
छठ महापर्वः भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए की गई घाटों की सजावट
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2018 3:08:16 PM
छठ महापर्वः भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए की गई घाटों की सजावट

रांची। राज्य में लोगों की आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रांची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने लगातार काम कर शहर के 50 से अधिक घाटों को तैयार कर दिया है। सभी घाटों को सजाकर तैयार किया गया है। मंगलवार शाम को श्रद्धालू भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। बुधवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन हो जाएगा।

 
जानकारी के मुताबिक छठ पूजा शांतिपूर्वक सफल कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी घाटों पर 50 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर में भी सभी घाट सजाकर तैयार किए गए हैं। सफाई और पहुंच पथ की भी उचित व्यवस्था की गई है।
 
बता दें कि स्वयंसेवी संस्थाओं ने घाटों पर उत्तम व्यवस्था की है। खतरनाक घाटों पर गोताखोर और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। साकची के सुवर्णरेखा घाट, दोमुहानी और सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर के तालाब में साफ पानी भर दिया गया है। शहर के विभिन्न घाटों पर आठ लाख से अधिक लोग अर्घ्य देंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS