ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
जरूर पढ़े
पौष्टिक और गुणकारी होता है केला, आप भी जानें इसके फायदे
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 12:12:40 PM
पौष्टिक और गुणकारी होता है केला, आप भी जानें इसके फायदे

नई दिल्ली। केला तो आप सब जानते ही हैं। केला एक ऐसा फल है जो साल भर लगभग सभी जगहों पर आसानी से मिलता है। यह जितना सस्ता होता है उतना ही पौष्टिक और गुणकारी भी होता है। केले का सेवन आपकी जिन्दगी को स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी बेहतर बना सकता है।

 
कुछ लोगों में गलतफहमी होती है कि केले के सेवन से इंसान मोटा हो जाता है। केले के सेवन के साथ वर्कआउट करना जरूरी होता है। यदि आप वर्कआउट कम और केले का सेवन तय मात्रा से अधिक करते हैं तो आपके शरीर पर चर्बी बढ़ सकती है। इसको बच्चे-बूढ़े सभी सेवन कर सकते हैं। प्रकृति केले को भारी मात्रा में इसीलिए पैदा करती है कि यह सस्ता बना रहे और अधिक से अधिक व्यक्ति इसके गुणों का लाभ उठा सके | जब आपको यह पता चलेगा कि केला खाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे। 
 
 
जानकारी के लिए बात दें कि केले के पौधे की लम्बाई 7-15 फीट तक होती है। एक पौधा 40-50 किलोग्राम तक फल देता है। केला दुनिया का एकमात्र ऐसा पौधा है जो अपने जीवनकाल में सिर्फ एक बार ही फल देता है। यह किसी अन्य फल की तुलना में ज्यादा ठोस होता है और इसमें पानी का अंश कम होता है। इसलिए इससे कैलोरी ज्यादा मिलती है। एक बड़े अच्छे पके केला से 100 से ज्यादा कैलोरी मिलती है।
 
-यदि आप भी एनीमिया के शिकार हैं तो आपको केला अवश्य खाना चाहिए। केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम होती है और आपकी एनीमिया की समस्या में भी सुधार होता है। 
 
-केले में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। अगर आप रोजाना केले का सेवन कर रहे हैं तो आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहेगी।
 
-कई शोधों से साबित हुआ है कि केला आपकी भूख को नियंत्रित करता है। दरअसल केला खाने के बाद पेट भरा-भरा महसूस होता है। जिसकी वजह से भूख नहीं लगती और हर थोड़ी देर में कुछ खाने की आपकी आदत पर कंट्रोल होता है। 
 
-केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है आप इस्बगोल की भुस्सी या दूध के साथ केले का सेवन प्रतिदिन रात में सोते समय करें।ऐसा करने पर आपको पेट में होने वाली कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलेगी।
 
-कच्चे केले की सब्जी बनाकर उसे दही के साथ सेवन करना मासिक धर्म के समय पीड़ा होने तथा मासिक धर्म में बहुत ज्यादा रक्त जाने को रोकने में असरदार है। समझा जाता है कि केले के फूल महिलाओं में प्रोजेस्टिरेन हारमोन्स की वृद्धि करते हैं, जिससे मासिक धर्म में ज्यादा रक्त नहीं जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS