ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
छपरा
दुल्हन ने शादी मंडप में शादी करने से किया इनकार, दूल्हे की दिमागी हालत खराब
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2018 3:05:55 PM
दुल्हन ने शादी मंडप में शादी करने से किया इनकार, दूल्हे की दिमागी हालत खराब

 छपरा। बिहार के सारण जिले से शादी के दौरान दूल्हे की दिमागी हालत देखकर दुल्हन भड़क गयी और शादी से इनकार कर दिया। मंगलवार की रात छपरा के मोरिया गांव में दिखायी दी। जहां दूल्हे को शादी के मंडप में पहुंचने के बाद भी बगैर शादी बैरंग वापस लौटना पड़ा। 

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के मोरिया गांव में मंगलवार की रात आयी एक बरात में मंदबुद्धि दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। रात भर मान मनौव्वल के बाद भी जब दुल्हन शादी के लिये राजी नहीं हुई तो, आखिरकार दूल्हे राजा को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि मोरिया गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद की पुत्री की शादी भेल्दी थाने के समस्तपुरा गांव निवासी रामजी सिंह के पुत्र शंभूनाथ के साथ तय हुई थी।  20 अप्रैल को तिलक संपन्न होने के बाद मंगलवार की रात बरात आयी थी। 
 
जानकारी के मुताबिक जब बरात पहुंची, तो उसके बाद द्वार पूजा एवं कन्या निरीक्षण की रस्म के बाद जब दूल्हा मंडप में पहुंचा, तो मंदबुद्धि दूल्हे को देख महिलाएं भड़क गयी। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि भंवर घुमायी के दौरान दूल्हे को चक्कर आ गया था, जिससे वह गिर पड़ा था। इस बात की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सगे संबंधियों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। अंत में मुखिया प्रतिनिधि मौलाद्दीन एवं स्थानीय पुलिस की मध्यस्थता से वर पक्ष तिलक में मिले नकदी सहित अन्य सामान वापस कर दिये।  जबकि कन्या पक्ष के लोग भी चढ़ाये गये गहने वापस कर दिये. इस प्रकार दूल्हे राजा को बगैर दुल्हन वापस लौटना पड़ा। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS