ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
तालिबान आतंकी गिरफ्तार, अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में थे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2019 11:48:40 AM
तालिबान आतंकी गिरफ्तार, अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में थे शामिल

पेशावर। पाकिस्तानी के पेशावर से दो तालिबानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकवादियों पर अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या और देश में कई दूसरी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 
खैबर पख्तूनख्वा के मनशेरा जिले के आतंकवाद निरोधी विभाग ने कहा कि वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सबसे दुर्दांत आतंकवादी हैं। 
 
अधिकारियों ने कहा कि अजीम जान और मुहम्मद अनवर को खुफिया सूचना के बाद चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। वे 2002 में अमेरिकी पत्रकार पर्ल के अपहरण और हत्या में शामिल थे। 
 
पर्ल ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख थे और पाकिस्तान में आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर सिर कलम कर दिया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि अजीम एक प्रशिक्षित आतंकवादी और आत्मघाती बम प्रशिक्षक है जो टीटीपी को प्रशिक्षित आत्मघाती हमलावरों की आपूर्ति करता है। इसके अलावा वह मीरानशाह में टीटीपी के वित्तीय मामलों का भी प्रमुख है। वह फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारी पर आतंकी हमले में भी शामिल था। 
 
अनवर ने खैबर में प्रशिक्षण प्राप्त किया था और वह पेशावर के देवू बस अड्डे पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था जिसमें 2 पुलिस कर्मियों की मौत हुई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS