ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, उपदेश देने पर मलेशिया सरकार ने लगाया प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2019 4:23:42 PM
जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, उपदेश देने पर मलेशिया सरकार ने लगाया प्रतिबंध

कुआलालमपुर। विवादित मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक के सार्वजनिक स्थानों पर उपदेश देने पर मलेशिया की सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार देर रात दी। जाकिर पर मलेशिया में रह रहे हिन्दुओं और चीनियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप है। प्रशासन दो दिनों से उससे पूछताछ कर रहा था। नाइक को पिछली सरकार की ओर से मलेशिया की स्थायी नागरिकता दी गई थी। वह पिछले तीन सालों से देश में रह रहा है।

 
मलेशिया पुलिस ने प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स दटुक के पुलिस प्रमुख अस्मावति अहमद ने मलय मेल को बताया कि हां ऐसे आदेश निकाले गए हैं। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि नाइक ने कहा था कि मलेशिया में रहने वाला भारतीय समुदाय मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉ महातिर मुहम्मद के स्थान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधिक समर्थक हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS