ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनेेंगे पुतिन!
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2018 11:06:21 AM
चौथी बार  रूस के राष्ट्रपति बनेेंगे पुतिन!

मास्को। व्लादिमिर पुतिन का चौथी बार रूस का राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो गया है। यहां की चुनावी सर्वेक्षण एजेंसी वीटीएसआईओएम की ओर से किए गए एक एग्जिट पोल के अनुसार, वर्तमान में देश के राष्ट्रपति पुतिन को 73.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के उनके विरोधी प्रत्याशी पावेल ग्रुडिनि को केवल 11.2 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई है।

नेशनल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष व्लादिमीर जिरिनोवस्की को 6.7 और सिविल इनिशिएटिव पार्टी के उम्मीदवार सेनिया सोबचाक को 2.5 प्रतिशत वोट मिले हैं।

 

राष्ट्रपति चुनाव में अगर पुतिन जीत हासिल करते है तो वह देश के तानाशाह जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे ज्यादा समय तक सत्ता संभालने वाला नेता बन जाएंगे। पुतिन इस जीत के बाद 2024 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे। वह वर्ष 2000 में रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। इसके बाद से वह वर्ष 2004 में राष्ट्रपति, 2008 में प्रधानमंत्री और 2012 में एक बार फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS