अंतरराष्ट्रीय
कनाडा में हिमस्खलन, तीन विश्व विख्यात पेशेवर पर्वतारोही लापता
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2019 1:20:03 PMमॉन्टरियल। पश्चिमी कनाडा में एक पर्वतीय क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद से तीन विश्व विख्यात पेशेवर पर्वतारोही लापता हैं। बचावकर्ताओं ने कई हिमस्खलनों और मलबों के निशान देखे हैं, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैन्फ नेशनल पार्क में मंगलवार शाम को अमेरिका के जेस रोस्केले (36) और ऑस्ट्रिया के हंसजोर्ग एयूर (35) और डेविड लामा (28) लापता हो गये थे। प्राधिकारियों ने अगले दिन हेलीकॉप्टरों के माध्यम से उनकी तलाश शुरू की। पार्क्स कनाडा के अनुसार तीनों पर्वतारोही ऊंचे और मुश्किल मार्ग से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।
बचावकर्ताओं ने कई हिमस्खलनों और मलबों के ऐसे निशान देखे हैं, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि तीनों पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि बदलते मौसम के कारण हिमस्खलन की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है।