अंतरराष्ट्रीय
ईरान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 लोगों की मौत : असेमां एयरलाइन
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 2:30:53 PMतेहरान। ईरान का एक यात्री विमान देश के जागरोस की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 50 से अधिक लोग सवार थे। खबर आ रही है इस क्रैश में 66 लोग मारे गए हैं। ईरान के असेमां एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने सरकारी टीवी को बताया।
देश की आपात सेवा के प्रमुख ने स्थानीय मीडिया को आज यह जानकारी दी। पीर हुसैन कूलीवंद ने फार्स समाचार एजेंसी को बताया, यह विमान सेमीरोम क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सभी आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। इसमें 50 से 60 लोग सवार थे।