ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया विमानन सेवा गरुड़ 49 बोइंग 737 का सौदा करेगा रद्द
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2019 6:06:47 PM
इंडोनेशिया विमानन सेवा गरुड़  49 बोइंग 737 का सौदा करेगा रद्द

जकार्ता। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय विमानन सेवा गरुड़ ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की दो घटनाओं के मद्देनजर इस मॉडल के 49 विमानों का कई अरब डॉलर का ऑर्डर रद्द करने का फैसला किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
ऐसा पहली बार होगा जब बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का सौदा औपचारिक रूप से रद्द किया जाएगा। गरूड़ के प्रवक्ता इखशान रोसन ने कहा, “ हमने पत्र लिखकर बाइंग को सूचित किया है कि सौदा रद्द किया जाएगा। इसका मुख्य कारण है कि इंडोनेशियाई यात्रियों का इस विमान पर अब भरोसा नहीं रहा।“ 
 
उन्होंने आगे कहा कि गरूड़ बोइंग के जवाब जवाब की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि इस संबंध में अगले सप्ताह बोइंग के अधिकारी इंडोनेशिया का दौरा करेंगे। हालांकि इंडोनेशियाई सरकारी विमानन कंपनी को एक बोइंग विमान मिल चुका है। विदित हो कि साल 2014 में 50 विमानों का सौदा 4.9 अरब डॉलर में हुआ था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS