ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
आप भी लिखें
अखरोट के सेवन से स्मरण शक्ति के साथ और भी हैं लाभ
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2018 3:03:08 PM
अखरोट के सेवन से स्मरण शक्ति के साथ और भी हैं लाभ

समान्य रूप से यह सभी जानते है कि अखरोट खाने से शरीर तंदुरुस्त और स्मरण शक्ति का विकास होता है। लेकिन इसके सेवन के अनेक फायदे हैं जिसकी जानकारी बहुत से लोगों को नहीं हैं। अखरोट एक मेवा ही नहीं बल्कि एक उत्तम औषधि भी है। यह खाने में जितना टेस्टी है इसके फायदे भी अनेक हैं, यह हमारे शरीर में होनेवाले कई रोगों को दूर करने में सहायक होता है।



आपको यह जानकर हैरानी होगी की अखरोट का प्रयोग बालों को बढ़ाने और प्राकृतिक सुदंरता प्राप्त करने के लिए यह एक कारगर औषधि है। खासकर महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। अखरोट के तेल के उपयोग से बालों को लंबा, घना और काला बनाया जाता है। इसके अलावा त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता है।


अखरोट एक ऐसी औषधि है, जो शरीर में मौजूद दाग मुहासे को दूर कर हमारे शरीर की सुंदरता को बढ़ाता है और देखभाल करता है और साथ ही साथ हमारे शरीर के स्किन और बालों में होने वाली समस्याओं को दूर करता है। अखरोट में ओमेगा 3 तथा ओमेगा 6 फैट्स जैसे पौषक तत्‍व प्रचुर मात्रा में होते हैं जो दिल के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इनकी इतनी मात्रा गिनी चुनी चीजों से ही मिलती है। अखरोट में पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में होते है। अखरोट में कॉपर, मैगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, बायोटिन, विटामिन B 6, विटामिन E, विटामिन C, विटामिन A, विटामिन K तथा आयरन भी पर्याप्त होता है। जिससे शरीर में होने वाले तत्वों की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। बहुत सी कमियों को दूर किया जा सकता है।


अखरोट के वृक्ष का सूक्ष्म अवलोकरन करने के लिए कनाडा में वनस्पति शास्त्री सर टोनिस मोरिया ने कुछ बाते बताई हैं। उन्होंने बताया कि अखरोट के वृक्ष की जड़ों में एक ऐसा विषैला प्रभाव होता है जिससे आस-पास की मिट्टी काली हो जाती है। इस मिट्टी के आधार पर यह बात साबित हुई कि यदि नियमित अखरोट का सेवन किया जाए तो इससे शरीर के सफेद दाग भी ठीक हो सकते हैं। ​इसके अलावा उन्होंने बताया कि, अखरोट के वृक्ष के आस-पास की काली मिट्टी का लेप यदि सिर पर किया जाए तो इससे सफेद बाल भी काले होने लगते हैं।




अखरोट के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है, आइए आपको इसके औषधीय प्रयोग भी बताते हैं:
— पचास वर्ष से अधिक आयु वालों को प्रतिदिन तीन अखरोट पांच बादाम के साथ खाना चाहिए। इससे वृद्धावस्था में नव शक्ति का संचार होता है तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।


— शरीर पर अधिक फुंसियां निकलने पर सुबह-शाम तीन-तीन अखरोट दूध के साथ सेवन करें, चंद दिनों में ही फुंसियां जड़ से गायब होने लगेंगी।


— बच्चों को रात्रि में अखरोट खिलाने से नींद अच्छी आती है तथा वे बिस्तर में पेशाब भी नहीं करेंगे।


— अखरोट और लहसुन समान मात्रा में पीसकर सेवन करने से यक्ष्मा (टी.बी.) रोग में लाभ होता है।


— अखरोट के वृक्ष की पत्तियां मसल कर सूंघने से जुकाम भी गायब होने लगता है।


— मिरगी रोग में इसके वृक्ष की पत्तियां सुंघाने से लाभ होता है। रोगी जल्दी होश में आ जाता है।


— अखरोट खाकर ठंडा पानी पीने से कुछ दिनों में पथरी निकल जाती है।


— अखरोट को गर्म पानी के साथ पीसकर नाभि पर लेप करने से पेट की मरोड़ दूर होती है।


— अखरोट के छिलके की राख दांतों पर रगड़ने से दांतों में चमक बढ़ती है व खून मवाद आना भी बंद होता है।


— अखरोट खाने से जी मिचलाना भी दूर होता है। गर्भवती स्त्रियों के लिए यह एक उत्तम औषधि है।


— कच्चे अखरोट के दूध की मालिश से त्वचा में निखार आता है तथा त्वचा पर फोड़े-फुंसी भी नहीं होते।

धीरज चतुर्वेदी
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS