बिहार
वसंतपुर मंडल की भाजपा कार्यसमिति का गठन
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2017 6:03:18 PMसुपौल/वीरपुर (इण्डो-नेपाल बॉर्डर) । भारतीय जनता पार्टी मंडल, बसंतपुर पश्चिम भाग के मंडल कार्यसमिति का गठन जिला अध्यक्ष राम कुमार राय के निर्देश के अनुपालन में किया गया। भाजपा बसंतपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने बताया कि जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार 61 सदस्यों वाली कार्यसमिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रदीप कुमार देव एवं आलोक कुमार झा को महामंत्री पवन कुमार मेहता, संजय पंडित, सत्यनारायण साह एवं राजकुमार मेहता को उपाध्यक्ष एवं डॉक्टर अनुज कुमार मेहता , आनंद कुमार मेहता ,दीपक कुमार साह , विनोद कुमार साह, कुमारी शालिनी प्रिय को मंत्री घोषित किया गया।