ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
एशियाई युवा एथलेटिक्स : अभय और संजय नेजीता स्वर्ण, साहिल को रजत
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 4:21:47 PM
एशियाई युवा एथलेटिक्स : अभय और संजय नेजीता स्वर्ण, साहिल को रजत

 बैंकाक, (हि.स.)। दूसरी एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के अभय गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, हरियाणा के संजय कुमार ने 10000 मीटर पैदल चाल का स्वर्ण 45:30.39 मिनट में जीता। साहिल सिलवाल ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक पर कब्जा किया। 

अभय ने 56.47 मीटर तक गोला फेंककर स्वर्ण जीता और ईरान के साजिद हसन का 53.06 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा। साजिद हसन ने 2015 में दोहा में पहली एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था।
साहिल ने 54.58 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया। मलेशिया के इंग बाओ ने 52.48 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक प्राप्त किया।
भारत ने प्रतियोगिता में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीत लिए हैं| वह पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। चीन 12 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य से पहले स्थान पर है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS