ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
न्यूजीलैंड ने चौथे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-0 हराया
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2017 3:30:43 PM
न्यूजीलैंड ने चौथे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-0 हराया

 नई दिल्ली, (हि.स.)। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की हॉकी श्रृंखला के चौथे मैच में शुक्रवार को भारतीय टीम को 3-0 से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में भारत को 4-1, दूसरे मैच में 8-2 और तीसरे मैच में 3-2 से हराया था। और अब न्यूजीलैंड की टीम अंतिम मैच में क्लीन स्वीप के उद्देश्य से उतरेगी।

भारत ने शुक्रवार को हमलावर तेवर अपनाकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन न्यूजीलैंड की रक्षापंक्ति के दमदार प्रदर्शन के सामने उसकी एक नहीं चली। 14वें मिनट में न्यूजीलैंड को गोल करने का मौका मिला और राचेल मैक्केन ने उसे भुनाकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इससे भारतीय टीम दबाव में आ गई।

न्यूजीलैंड की ओर से टेसा जोप ने 17वें मिनट में दूसरा गोल दागा। भारतीयों ने जवाबी हमले किए, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली। इस बीच 26वें मिनट में राचेल मैक्केन ने अपना दूसरा गोल करके मध्यांतर से पहले न्यूजीलैंड को 3-0 से मजबूत बढ़त दिला दी। इसके बार दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS