खेल
सानिया-श्वेडोवा की जोड़ी इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2017 6:31:50 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत की शीर्ष महिला युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेडोवा की जोड़ी इटेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। सानिया- श्वेडोवा की जोड़ी को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वॉक ओवर मिला है।
इस मुकाबले में उनका सामना यूक्रेन की ओल्गा सावचुक और इलिना स्विटोलिना से भिडऩा था, लेकिन इस जोड़ी के कोर्ट पर नहीं उतरने से भारत-कजाकिस्तान की जोड़ी को वॉकओवर मिल गया।
जानकारी के अनुसार सानिया और उनकी चेक जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा को मियामी ओपन फाइनल में गेब्रिएला डाबरोवस्की और जू यिफान की जोड़ी के हाथों लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ा था।