खेल
लुईस हैमिल्टन ने जीता स्पेनिश ग्रां प्री फॉर्मूला वन का खिताब
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2017 12:55:09 PMबार्सिलोना, (हि.स.)। मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रां प्री फॉर्मूला वन का खिताब जीत लिया है। हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रां प्री में फेरारी के सेबेस्टियन वेटल को पछाड़ा। पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले हैमिल्टन ने 1.5.56 सेकेंड के साथ जीत दर्ज की।
गत विश्व चैंपियन हैमिल्टन ने अपने कॅरियर की 55वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही हैमिल्टन और ड्राइवर तालिका में शीर्ष पर चल रहे वेटल के बीच अब छह अंकों का फासला हो गया है। वेटल के 104, जबकि हैमिल्टन के 98 अंक हैं। रेडबुल 72 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। स्पेनिश ग्रां प्री में रेडबुल के डेनियल रिकाडरे तीसरे स्थान रहे।
फोर्स इंडिया ने इस सत्र का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 अंक हासिल किए। इससे पांच रेस के बाद उसके कुल 5 अंक हो गए। फोर्स इंडिया चौथे स्थान है।