खेल
जापानी खिलाड़ियों को हराना बहुत मुश्किल-साक्षी
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2017 7:30:31 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक का मानना है कि जापानी पहलवानों का हराना काफी कठिन है। साक्षी ने कहा कि जापानी खिलाडिय़ों को हराना बहुत मुश्किल है। इस पूरी जिंदगी में उनकी बराबरी करना बहुत मुश्किल है। हमें उन्हें हराने के लिये अगला जन्म लेना होगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा कौशल और तकनीक के मामले में हमसे कहीं बेहतर हैं। वे बेहद चुस्त और मैट पर काफी तेज होती है। अधिकतर समय हम उनकी तेजी की बराबरी नहीं कर पाते हैं। हमें उन्हें चुनौती देने के लिये अपनी तेजी बढ़ानी होगी।
गौरतलब है कि साक्षी, विनेश फोगाट और दिव्या ककरान एशियाई चैंपियनशिप में अपने अपने भार वर्गों के फाइनल में जापानी पहलवानों से हार गयी थी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।