ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची साक्षी मलिक
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2017 2:54:37 PM
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची साक्षी मलिक

 नई दिल्ली, (हि.स.)। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक (60 किलो) ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। साक्षी का सामना अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जापान की रिसाको कवाइ से होगा।

साक्षी ने कजाखस्तान की ए. कासीमोवा को शिकस्त दी है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उसने उजबेकिस्तान की नाबीरा इसेंबाएवा को 6-2 से हराया था। 
ओलंपिक पदक जीतने वाली साक्षी पहली भारतीय महिला पहलवान हैं, जिसने रियो में (58 किलो) वर्ग में कांस्य जीता था। इससे पहले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में उसने रजत पदक जीता था। वहीं दोहा में 2015 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। साक्षी के फाइनल में पहुंचने से भारत को कम से कम एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक तो मिलना तय हो गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS